उत्तराखण्डमुख्य समाचार

वाहन चलाने पर 26 हजार का चालान

चमोली

नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस सख्ती दिखा रही है। लगातार हाईवे एवं अन्य संपर्क मार्गों पर पुलिस की चेकिंग में नाबालिग वाहन चलाते पकड़े जा रहे हैं। पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दो नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए। जिसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर नाबालिगों को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही मोटर यातायात नियमों के उल्लंघन में 26-26 हजार का चालान किया गया।