राज्यों से

19 अपराधियों को जिला बदर के आदेश

भोपाल,

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, भोपाल अविनाश लावनिया ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न अपराधों में संलिप्त 19 अपराधियों को भोपाल जिला एंव इसके समीपवर्ती जिलों की सीमाओं से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर लवानिया ने आदतन अपराधी गौरव गोड़, संतोष ठाकुर, शेख समद उर्फ शानू, सलमान उर्फ बिल्ली, शाहरुख उर्फ खर्रा, सुनील डागर, मुजीब उफ्र वसीम, भारत सोनी को एक-एक वर्ष, जुबेर खान, दानिश उर्फ अजहरुद्दीन, आमिर, आरिफ खान को छ:-छ: माह, बलवीर सिंह ठाकुर, फरहान, राजेन्द्र उर्फ दाउ, फैजान उर्फ वानर, शानू अली उर्फ शानू, गुलरेज लाला खान, बाबू मीना को तीनतीन माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है।