शौर्य दिवस पर निकाली बाइक रैली
बागेश्वर
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शौर्य दिवस पर बाइक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने जय श्री राम का जयघोष भी किया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात रही। मंगलवार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में बाइक रैली भागीरथी बाइपास से शुरू हुई। नगर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, जय हनुमान, राम लखन जानकी, जय बोलो हनुमान की, एक नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम, राम मंदिर तो झांकी है, अब काशी मथुरा की बारी है, भारत माता की जय आदि गगनभेदी नारे लगाए। यहां शेर सिंह मलड़ा, जिला संयोजक विजय परिहार, नगर अध्यक्ष नवीन रौतैला, अर्जुन, पवार, सुमित कठायत, कुणाल, कुलदीप नगरकोटी, धीरेंद्र परिहार, नवीन परिहार रहे।
