उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एथलेटिक्स में पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन बनी

बागेश्वर

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अंतर महाविद्यालयी पुरुष वर्ग एथलेटिक्स का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन बनी। इस दौरान अव्वल रहे प्रतियोगियों को मेडल देकर सम्मानित किया। सोमवार को आयोजित मैराथन में पिथौरागढ़ के जगदीश भट्ट, बागेश्वर के धीरज कुंवर और द्वाराहाट के दिनेश चंद्र क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। जबकि हैमर प्रतियोगिता में बनबसा के मुन्ना सलमानी ने पहला, पिथौरागढ़ के दीपक सिंह ने दूसरा और नारायण नगर के जीवन सिंह धामी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 500 मीटर दौड़ में पिथौरागढ़ के अंकित चंद भट्ट, अनमोल चंद और बनबसा के अरुण राना ने क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में चम्पावत के आकाश दीप अव्वल रहे। लोहाघाट के मोहित और पिथौरागढ़ के सूरज को दूसरा व स्थान मिला। 4×400 मीटर हर्टल में पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज पहले, रानीखेत दूसरे और लोहाघाट तीसरे स्थान पर रहे। 110 मीटर हर्टल पिथौरागढ़ के ललित, रानीखेत के धीरज सिंह और चौखुटिया के अर्जुन सिंह क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। इधर, जेवेलिन में पिथौरागढ़ के देवेंद्र चंद को पहला, लोहाघाट के दीपक कुमार को दूसरा स्थान मिला। प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला ने बताया कि पुरुष वर्ग की एथलेटिक्स का समापन हो गया है। आज यानी मंगलवार से महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी। यहां खेल प्रभारी डॉ. लियाकत अली, डॉ. मनोज टम्टा, डॉ. लक्ष्मण देव, गीता बृथवाल, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. आशा गोस्वामी, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. वीरेंद्र, धर्मेंद्र बोरा, कमल गढ़िया रहे।