उत्तराखण्डमुख्य समाचार

घास के ढेर में लगी आग, दमकल विभाग व ग्रामीणों ने बुझाई

बागेश्वर

जिला मुख्यालय से लगे मोटासिमल के पास रविवार की रात प्रदीप सिंह पुत्र गोविंद सिंह परिहार के घास के सूखे ढेर में आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीण हरकत में आ गए। दमकल विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग के चलते पशुओं के चारे का संकट गहरा गया है।