उत्तराखण्डमुख्य समाचार

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया

 रुडकी

आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 1 के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह वार्षिकोत्सव 1 वर्ष खेल दिवस और दूसरे वर्ष सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विद्यालय में 32वें खेल दिवस का शुभारंभ पवेलियन मैदान में हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में सेंट ऐंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोंटफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 2 , केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, दिल्ली पब्लिक स्कूल के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 1 के छात्रों ने भाग लिया। क्रीडा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस 1500 मीटर दौड़ लंबी कूद, शॉर्टपुट, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं सीनियर, जूनियर एवम सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग के ऋलिए आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रितु डोगरा, सुभाष चंद शर्मा, अनिल कुमार, अरूण शर्मा, संजय राठी, कमल मान, हरिनंद, दीपक भारद्वाज, सूरज सिंह नेगी, सौरभ लोहान, मनमोहन सिंह रावत, प्रगति चौधरी, दीपिका गोस्वामी, विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे। सुभाष चंद्र शर्मा के कुशल संचालन में यह एथलीट मीट आयोजित की गई।