उत्तराखण्डमुख्य समाचार

वार्ड सदस्यों के 41 रिक्त पदों पर मतदान आज

 रुडकी

31 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के 41 रिक्त पदों पर शनिवार (आज) को चुनाव होगा। शुक्रवार को एसडीएम और खंड विकास अधिकारी ने 41 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को पारदर्शिता से काम करने की हिदायत देकर रवाना किया। इनके अलावा 7 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।
हरिद्वार जिले के सभी छह विकासखंड में इसी साल पंचायत चुनाव होकर निपटे हैं। चुनाव के दौरान लक्सर विकासखंड की 31 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों के 41 पद खाली रह गए थे। खाली पदों पर नवंबर से उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान पदों पर मतदान होना है। इन पदों के लिए कुल 92 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम गोपाल राम बिनवाल और खंड विकास अधिकारी पवन सैनी ने ब्लॉक मुख्यालय से मतदान केंद्रों के लिए 41 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी। रवाना करने से पहले उनको पूरी तरह निष्पक्षता से मतदान कराने की सख्त हिदायत दी गई। एसडीएम बिनवाल ने बताया कि 41 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां भेज दी गई है। इनके अलावा 7 पार्टियां रिजर्व में रखी गई है। आपात स्थिति में इन्हें मतदान केंद्रों पर भेजा जा सकता है।