संविधान की शपथ दिलाई
पौड़ी
संविधान दिवस पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में संविधान की शपथ ली गई। संविधान दिवस पर डीएम डा. आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। कहा कि आमजन नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी के लिए समान नागरिकता और स्वतंत्रता की व्यवस्था की गई है। जिला जज, विभिन्न कार्यालयों में संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा भी संविधान की शपथ दिलाई गई। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति द्वारा डा.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थल पर संविधान दिवस मनाया गया।
