उत्तराखण्डमुख्य समाचार

प्रदेश सरकार डोईवाला क्षेत्र में सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति कब करेगी?

देहरादून

नेताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार डोईवाला क्षेत्र में सब रजिस्ट्रार की नियुक्ति कब करेगी?। उन्होंने आगे कहा कि जबकि डोईवाला क्षेत्र में तहसील बन चुकी है लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय अभी तक नहीं खुला है और कार्यालय न होने के कारण जनता को रजिस्ट्री कराने के लिए देहरादून आना पड़ता है जिस कारण उनका पैसा और समय अधिक लग जाता है। उन्होंने कहा कि प्रायः देखा गया है कि सरवर डाउन होने की स्थिति में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस अवसर पर प्रभात डंडरियाल व सुरेश कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रार कार्यालय डोईवाला में खुलवाने के संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला को भी पत्र देकर अवगत कराया गया था। उन्होंने कहा कि जरूरत पडी तो इसके लिए आंदोलन करने के लिए वह बाध्य होंगे।