बेस अस्पताल का जल्द संचालन हो
पिथौरागढ़
ऑल इंडिया सीनियर वेलफेयर सोसायटी ने शासन-प्रशासन से बेस अस्पताल का जल्द से जल्द संचालन करने की मांग की है।बुधवार को संगठन अध्यक्ष दयानंद भट्ट ने कहा कि करोड़ों की धनराशि खर्च करने के बावजूद सीमांत के लोगों को अभी भी इलाज के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से स्टाफ की नियुक्ति कर बेस हॉस्पीटल का संचालन करने को कहा है। ताकि लोगों को रहात मिल सके।
