उत्तराखण्डमुख्य समाचार

जुआ खेलते सात धरे

पिथौरागढ़

बेरीनाग पुलिस ने सात लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को थानाध्यक्ष हेम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने देवराड़ी बोरा गणाई में छापा मारा। इस दौरान आनन्द प्रसाद, श्याम सिंह, अर्जुन राम, मुकेश कुमार, राजेन्द्र सिंह व महेंद्र कुमार जुआ खेलेत हुए मिले।उनके पास से पुलिस को एक ताश की गड्डी व 14 हजार 150 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश शर्मा, मोहन सिंह, राजकुमार शामिल रहे।