जोशीमठ में खेल महाकुंभ शुरू
चमोली। तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का अयोजन जोशीमठ के रविग्रम स्थित खेल मैदान में गुरुवार को हो गया है। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस खेल महाकुंभ में 320 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल महाकुंभ का उद्घाटन करते हुए ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा कि इस प्रकार के अधिकाधिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए ताकि बच्चों में खेल के प्रति रूची बढ़ सके। कहा कि खेल बच्चों को जहां एक और शारीरिक एवं मानसिक मजबूती देता है तो यह बच्चों के अंदर अनुशासन की भावना भी बढ़ाता है। कहा कि आज के बच्चे बहुत प्रतिभा शाली हैं, उन्होंने सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभासद समीर डिमरी ने कहा कि जोशीमठ में पहले तक मैदान न होने से खेल गतिविधियों को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब रविग्राम में खेल मैदान हेतु भूमि उपलब्ध हो जाने के बाद युवाओं एवं छात्रों में खेल के प्रति रूची बढ रही है। वहीं पहले दिन आयोजित अंडर 14 आयु वर्ग 600 मी. बालक दौड़ में देव भूमि स्कूल जोशीमठ के भागवत प्रथम, राइंका जोशीमठ के दिपांशु रावत द्वितीय और व राउमावि पैनी के अखिल नौटियाल तृतिय रहे। जबकि 600 मी. बालिका दौड़ में राविम जोशीमठ की अंकिता प्रथम, राइंका तपोवन की तनिषा द्वितीय और इसी विद्यालय की जिया तीसरे नंबर पर रही। खो-खो बालक वर्ग में नगर पालिका जोशीमठ विजेता और न्याय पंचायत तपोवन की टीम उपविजेता रही।
