गंगा संरक्षण का लिया संकल्प
श्रीनगर गढ़वाल। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) द्वारा गंगा ग्राम उफल्डा में पंचायती स्तरीय गंगादूतों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गंगा संरक्षण संकल्प के साथ संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. राकेश नेगी ने किया। इस मौक पर उन्होंने युवाओं को गंगा की स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रेरित किया कि हमें स्वयं से स्वच्छता की पहलकर अन्य जनमानस को भी जागरूक करना होगा। विशिष्ट अतिथि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उफल्डा के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह पुंडरी, जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट, जिला परियोजना अधिकारी अजय कुमार, धनवीर सिंह, नंदिनी मियां, कृष सागर, राहुल, मोनिका कांडपाल, साहिल आदि मौके पर मौजूद रहे। संचालन कविता पंवार तथा ज्योति ने किया।
