स्थापना दिवस पर योजनाओं की जानकारी दी
रुड़की
राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को रुड़की ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 5 श्रमिकों को जॉब कार्ड दिए गए। 73 पेंशन के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 लाभार्थियों के पंजीकरण किए गए। सीडीओ प्रतीक जैन के आदेश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने किया। शिविर में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, दुग्धविकास विभाग, बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग ने स्टॉल लगाकर अपने विभाग से संबंधित कार्यों और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कुछ फरियादियों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप मे अधिकारियों को दी। जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बीडीओ एसपी थपलियाल ने बताया की मनरेगा से 5 श्रमिकों को जाबकार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग में 73 पेंशन के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, अपर तहसीलदार दयाराम, एबीडीओ कमलेश कांडपाल, एडीओ पंचायत बनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
