नेहा ने यूजीसी नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर निवासी नेहा नगरकोटी ने यूजीसी नेट और जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पति पान सिंह राजस्व विभाग में उपनिरीक्षक पद पर तैनात है। नेहा ने इंटर तक की शिक्षा जीआईसी ज्योली और उसके बाद स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से किया।
