खेल महाकुंभ का हुआ समापन
पिथौरागढ़। खण्ड स्तरीय खेल महाकुंभ के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दूसरे दिन 60 मीटर दौड बालक वर्ग में नवीन,बालिका वर्ग में जिया गिरी ने जीत हासिल की। 600 मीटर दौड़ में संजय कोटियाल व शालू ज्याला ने जीत दर्ज की। इस दौरान खण्ड शिक्षाधिकारी कनालीछीना हिमांशु नौगाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
