उत्तराखण्डमुख्य समाचार

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

नई टिहरी

सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी चंबा के स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। मंगलवार को चंबा स्थित एक निजी होटल में सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वन मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी व पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हेंवलवाणी गढ़वाली भाषा और लोक संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। हमें अपनी संस्कृति के वाहकों का सम्मान करना चाहिए। कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा सकती हैं। इस मौके पर लोक गायिका मीना राणा, वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन रौतेला, शिक्षक हुकुम उनियाल, शिल्पकार सर्वजीत खत्री, आईएएस वंशीधर तिवारी को अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर गढ़ भूमि सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्रनगर प्रमुख राजेंद्र भण्डारी, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, जिपंस यलमा सजवाण, कवि सोमवारी लाल सकलानी, पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत, विजय जड़धारी, लोक गायक पदम गुसाई, साब सिह सजवाण, रवि गुसाई, शक्ति जोशी, विशन सिंह भंडारी, शान्ति प्रसाद आदि मौजूद रहे।