उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एंटी ड्रग्स सेल ने किया नशा मुक्ति कार्याशाला का आयोजन

रुद्रपुर

राजकीय आदर्श महाविद्यालय में शनिवार को एंटी ड्रग्स सेल ने नशा मुक्ति कार्याशाला का आयोजन किया। शिविर में जिला चिकित्सालय एनटीपीसी टीम ने तम्बाकू उत्पाद एवं अन्य नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मनोवैज्ञानिक सलाहकार दशमेश कौर ने कहा कि जागरुक युवा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में व्यापक स्तर पर जागरुकता पैदा कर सकता है। नशा नियंत्रण के लिए उनकी संस्था का काउसलिंग सेल लगातार काम कर रहा है। कम्युनिटी नर्स हिमानी चौहान ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली विशेष स्वच्छता व संबंधित प्रचलित मिथकों से उबरने के बारे में बताया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डा. नरेश गंगवार, प्रो. पुष्पा देवी, डा. प्रकाश भट्ट, डा. उमराव सिंह, डा. हर्षिता तिवारी, डा. दीक्षा त्रिपाठी, माया खर्कवाल, सतीश चंदोला आदि थे।