महावीर चक्र विजेता मेजर आशाराम को किया याद
रुड़की। अमर बलिदानी महावीर चक्र विजेता मेजर आशाराम त्यागी के बलिदान दिवस पर त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की के पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समिति के संरक्षक जेडी त्यागी और समिति अध्यक्ष नवीन त्यागी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेजर आशाराम त्यागी राष्ट्र के लिए अनमोल रत्न थे। आशाराम त्यागी ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। डॉगराई की चौकी को फतह किया। इस अदम्य वीरता पूर्ण कार्य के सम्मान में उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माधवराम त्यागी, श्याम कुमार त्यागी, अविशेष त्यागी, नरोत्तम त्यागी, बृजेश फौजी, अनिल त्यागी, आशीष त्यागी, नरेश राजवंशी, सचिन त्यागी, सुमेश त्यागी, अशोक त्यागी, हार्दिक त्यागी, आर्यन त्यागी और विकास त्यागी आदि ने पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
