उत्तराखण्ड

भाजपाईयों ने मनाई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

रुड़की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 93वें संस्करण को भी सुना। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद के अलावा प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंकिता भंडारी के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।रुड़की के आवास विकास में महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष बिरमती यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर मनाई। कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात को सुना। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि पंडित दीन दयाल हमारे आदर्श हैं। वह प्रखर वक्ता होने के साथ विचार धाराओं के संघर्षों के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आदर्शों पर चल देश सेवा कर रहे हैं। कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया। आने वाले त्योहारों में हमें इसे अमल में लाना है। राज्यसभा सांसद ने अपील की कि प्रधानमंत्री के आह्वान को ध्यान में रखते हुए खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट प्रोडेक्ट के साथ लोकल सामान खरीदें। इसके साथ ही योग को दिनचर्या में शामिल करें और दूसरों की मदद को तैयार रहे। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए आह्ववानों को हम न सिर्फ अमल में लाएं बल्कि अन्य लोगों तक इसे पहुंचाएं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मौन रखकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम संयोजिका बीरमती यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष टिहरी विनोद रतूड़ी, दिव्या भार्गव, सुरेश देवी, रीना अग्रवाल, प्रवेश प्रिया, पूनम सिंह, डॉ. बीएल अग्रवाल, ममता राणा, हेमलता चौधरी, महेंद्र पाल, प्रवीण सिंधु, रविंद्र सैनी, संगीता सैनी, विमलेश शर्मा और रानी आदि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।