उत्तराखण्ड

समर्पण शिक्षा प्रोत्साहन निधि से 24 बच्चों की मदद की

रुड़की। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल में प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम और गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विशिष्ट अतिथि प्रो. रजत अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. राजीव कुमार गोयल, हर्ष प्रकाश काला एवं राकेश कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अनिता गुप्ता, वीना सिंह, मृणालिनी शर्मा एवं डॉ. शालिनी जोशी पंत ने वन्देमातरम एवं वीना सिंह और आरडी सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार गोयल ने स्वागत भाषण, अनीता गुप्ता ने भारत विकास परिषद का परिचय और विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण के उपरांत समर्पण शिक्षा प्रोत्साहन निधि के अन्तर्गत 24 बच्चों को आर्थिक मदद की। प्रशस्ति पत्र एवं भारत को जानो पुस्तक मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की ओर से प्रदान की गई। इन बच्चों का चयन डॉ. सुनील शर्मा के नेतृत्व में गठित समिति द्वारा शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यक्रम संयोजक हर्ष प्रकाश काला ने सर्वप्रथम शिक्षण संस्थानों से आए 11 अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें एक अध्यापक प्रदीप नेगी को इस साल राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। विभिन्न स्कूलों से आए 24 छात्र-छात्राओं को छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत एक बैग, प्रशस्ति पत्र और भारत को जानो पुस्तक प्रदान किया गया। मौके पर विनीत कुमार, डॉ. शालिनी जोशी पंत, डॉ. सुनील शर्मा, राकेश कुमार गर्ग, कुसुम काला, निखिल पंत, संयोजिता सिंह, अखिलेश मोहन शर्मा, सुमन लता, प्रीति धीमान, मुन्नी देवी, आंचल अग्रवाल, विवेक उप्पल और नेहा चढ्ढा आदि मौजूद रहे।