एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने एक दिवसीय धरना दिया
उत्तरकाशी
एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर जिला कलक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान चयनित सहायक अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर शीघ्र नियुक्ति की मांग उठाई। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला प्रेक्षागृह के बाहर एक दिवसीय धरना देते हुए एलटी अभ्यर्थियों ने कहा कि कागजातों का सत्यापन होने के बावजूद प्रदेश के 800 एलटी चयनितों को नियुक्ति नहीं दी गई है। जिस कारण एलटी अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में है। सरकार ने दो वर्ष पहले एलटी भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित करवाया, लेकिन इतना लंबा समय बीतने पर भी आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि जल्द ही उनको नियुक्ति नहीं दी जाती है तो भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं बीती 5 सितम्बर से एलटी चयनित अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय देहरादून में 22 दिनों से लगातार धरने पर हैं। धरने पर बैठने वालों में महिपाल, रितेश, सोहन, सन्दीप, अंकित, जोगेन्द्र, शिवराम, प्रदीप, अमीषा, सपना, जीता, प्राची, वर्षा, दीपाली, राजकुमारी आरती आदि थे।
