केवि विद्यालय को एनजीओ को सौंपने का विरोध
विकासनगर
केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय हरबर्टपुर में अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुई। इसमें अभिभावकों ने स्कूल को तिब्बतीयन स्कूल सोसाइटी को सौंपने का विरोध किया। शुक्रवार सुबह स्कूल परिसर में आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में प्रमुख रूप से स्कूल को तिब्बतीयन सोसाइटी को सौंपने का विरोध किया गया। संघ के सदस्य राकेश अमोली ने कहा कि केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय हरबर्टपुर में तिब्बती समुदाय के छात्रों की संख्या 54 है। जबकि, भारतीय मूल के छात्रों की संख्या 486 है। बावजूद, इस विद्यालय को केन्द्रीय विद्यालय बनाने की बजाय सरकार सम्बोटा तिब्बतीयन स्कूल सोसाइटी को सौंपने की तैयारी कर रही है। इससे भारतीय मूल के छात्र-छात्राओं को स्कूल का अधिक लाभ नहीं मिल सकेगा। इस दौरान अभिभावकों ने एक स्वर में इसका विरोध करते हुए सरकार से स्कूल को तिब्बती एनजीओ को सौंपने की बजाय केन्द्रीय विद्यालय बनाने की मांग की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि यदि, अभिभावकों की मांग को अनसुना किया गया, तो अभिभावक आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में गीता, रीना शर्मा, ज्योति भारद्वाज, ह्रदह सिंह, रतिराम चौहान, आनंद सिंह, मुकेश त्यागी, केशर सिंह डोगरा, पिंकी, सोनिया, हेमा नेगी, सुमेर चंद, मंजीत कौर आदि मौजूद रहे।
