18 सितम्बर को होगा प्रतिभाओं का सम्मान
रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज मेधावियों और बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले युवक युवतियों का सम्मान होगा। आदर्श नगर स्थित श्रीगार्डन बैंक्वेट हाल में पत्रकार वार्ता में समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि 18 सितम्बर को प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री निरुपमा गौड़, पूर्व विधायक सहारनपुर सुरेंद्र कपिल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सहारनपुर सुरेंद्र शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक और गौकरण दत्ता शर्मा रहेंगे। कार्यक्रम में कक्षा दस और बारह के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अंकित शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड में 60 प्रतिशत से अधिक एवं सीबीएससी की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही खेलकूद एवमं विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कार्यक्रम में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग भी सम्मानित किए जाएंगे। संरक्षक डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान होने पर वह प्रोत्साहित होंगे। इस दौरान अरुण शर्मा, अमरीश शर्मा, दीपक शर्मा, सुधांशु, आदित्य शर्मा, शोभित गौतम, बिट्टू शर्मा,अविनाश शर्मा, सुधीर शांडिल्य, दीपक भारद्वाज, सतीश कौशल, प्रवीण शर्मा, गौरव रतन, प्रणव कौशिक, प्रदीप कौशिक, संजीत शर्मा,शुभम शर्मा, धर्मवीर शर्मा पिंकी, श्याम किशोर भारद्वाज, शुभम शर्मा, अतुल हरित, सुजल कौशिक, सागर गौतम, अंशु कांत शर्मा, प्रशांत कपिल, संदीप शर्मा वेद, मणिकांत शर्मा एवं मातृ शाखा अध्यक्ष दीपा कौशिक आदि उपस्थित रही।
