देश

30 सितंबर के बाद डीमैट खाताधारकों को लॉग इन बायामैट्रिक ऑथेंटिकेशन से करना होगा

मुंबई

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तब यह आपके लिए बड़े काम की खबर है। 30 सितंबर के बाद आप बिना श्टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन के अपने डीमैट खाते में लॉग इन नहीं कर सकते हैं। नियामकों की ओर से ये फैसला निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से 14 जून को इस लेकर एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें डीमैट खाताधारकों को बायामैट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने के लिए कहा गया था। यह श्टू फैक्टर ऑथेंटिकेशनश् लॉग इन में पहला पड़ाव है। जबकि दूसरा श्नॉलेज फैक्टरश् या पसेशन फैक्टरश् हो सकता है। श्नॉलेज फैक्टर में आप अपने पासवर्ड और पिन से लॉग इन करते हैं। श्पसेशन फैक्टरश् में यूजर ओटीपी और सिक्योरिटी टोकन के जरिए ही लॉग करते हैं। ग्राहकों को ओटीपी एसएमएस और ईमेल के जरिए प्राप्त होता है। अगर बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं है, तब फिर यूजर को नॉलेज फैक्टर और पसेशन फैक्टर ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉग इन करना होगा।
सर्कुलर के मुताबिक, डीमैट खाते को बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ पासवर्डध् पिन या ओटीपीध् सिक्योरिटी टोकन के द्वारा ही लॉग इन किया जा सकेगा। वहीं, जहां बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन संभव नहीं है। उन डीमैट अकाउंट पर पासवर्ड, ओटीपी के साथ पिन या फिर सिक्योरिटी टोकन के जरिये लॉग इन किया जा सकता है।