गंगा में लापता मुंबई के पर्यटकों का नहीं चला पता
ऋषिकेश
गंगा में डूबने वाले मुंबई के पर्यटकों का गुरुवार को भी पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ की टीम ने तपोवन, स्वर्गाश्रम से लेकर ऋषिकेश घाट तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। बुधवार शाम तपोवन स्थित गंगा घाट पर नहाते समय बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर, मुंबई के मेलरॉय डांटे , अपूर्वा केलकर, मधुश्री नहाते समय गंगा के तेज बहाव में डूबे गए थे। इसके बाद गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने उनकी तलाश में गंगा के तेज बहाव में सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। थाना मुनिकीरेती निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गंगा में लापता पर्यटकों के परिजन भी ऋषिकेश पहुंच गए हैं।
