उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के अनिश्चितकालीन धरने को शिवसेना ने दिया समर्थन
देहरादून
उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने को शिवसेना के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। इस अवसर पर शिव सेना के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार, महासचिव शिवम गोयल, उप प्रमुख राज नेगी, महानगर सचिव विकास सिंह, महानगर उप प्रमुख विक्की खत्री, महानगर महासचिव सोनू पासवान ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख गौरव कहा कि आज युवाओं के हितों के साथ राज्य सरकार कुठाराघात कर रही है। युवाओं के रोजगार पर डाका डालने वालो के खिलाफ इस लड़ाई में प्रदेश की समस्त जनता को एकजुट होना पड़ेगा, इसके लिए शिवसेना पूरी तरह से तैयार है। इस अवसर पर उक्रांद नेता जय प्रकाश उपाध्याय कहा कि अभी तक जो 34 आरोपी पकड़े गए हैं, वह सभी अलग अलग स्थानों से है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छोटी छोटी मछलियों को पकड़ कर जो अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है, यह राज्य के युवा एवं मूल निवासियों का अपमान है, बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर शकुन्तला रावत ने कहा कि विधानसभा में बैकडोर से हुए भर्ती घोटाले में भी पेपर लीक का मामला सामने आया था। पूर्व विधानसभा अध्यक्षों द्वारा अपने परिवार के ही सगे संबंधियों को विधानसभा में बैक डोर के माध्यम से लगाया गया है जो चिंताजनक है। इस अवसर पर अन्य युवा एवं मातृशक्ति उपस्थ्तिा रहे।
