उत्तराखण्डमुख्य समाचार

धूमधाम से मनाया गया महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस

देहरादून

महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंच संचालिका शालिनी राणा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य नाटिका एवं नुक्कड़ नाटक के कलाकारों को बारी-बारी से मंच पर प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अक्षिता रावत द्वारा बहुत ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर गढ़वाली लोक गायक मंजू नौटियाल ने अपनी सुरीली आवाज में लोकगीत हरसू मामा गा कर सभी लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया। हास्य गीत में ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने अपनी भूमिका निभा कर रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र डीएलएस के छात्र एवं छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसे सभी लोगों ने सराहा। इस अवसर पर महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की अध्यक्षा रेनू रौतेला ने अपने विचारों द्वारा सभा को संबोधित किया और कहा कि हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज को सुदृढ़ बनाना है इसके पश्चात केक काटकर इस ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपा बछैती ने बताया कि वहां ट्रस्ट के सहयोग के लिए भरसक प्रयास करेंगे और किस तरह ट्रस्ट को आगे बढ़ाया जा सके और उसके लिए भी मिलकर सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट के प्रथम स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए अनूप पंवार ने बताया ट्रस्ट के प्रतिभावान कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि दीपा बछैती एवं मंजू नौटियाल ने उपहार देकर ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इससे पूर्व इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपा बछैती एवं गढ़वाली गायिका मंजू नौटियाल और लोक कलाकार प्रिया सकलानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक मंगल गीत के उद्घोष से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित रहे।