मुख्य समाचारराज्यों से

राजस्थान में दलित लड़के की मौत, मीरा कुमार बोलीं- जाति व्यवस्था एक श्बीमारीश्, इसे समूल नष्ट करने की जरूरत

नई दिल्ली

राजस्थान में एक दलित लड़के की मौत के बाद मचा बबाल थमने का नाम नहीं ले रहा। घटना से फैले आक्रोश के बीच कांग्रेस नेता और मीरा कुमार ने कहा कि जाति व्यवस्था को पूरी तरह मिटाने की जरूरत है। जातिगत पूर्वाग्रह के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को अपनाया जाना चाहिए। मीरा कुमार ने पीटीआई से कहा कि जाति व्यवस्था एक ‘बीमारी’ है। जाति से संबंधित अत्याचार अक्सर ‘मन पर गंभीर चोट’ करते हैं। बिहार में नीतीश कुमार के बीजेपी से गठबंधन तोड़कर एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनाने के बारे में मीरा कुमार ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार का गठन स्वागत योग्य विकास और एक ‘सकारात्मक संकेत’ है। मीरा कुमार ने उम्मीद जातई कि अन्य राज्यों में भी इस तरह के गठबंधन होंगे।
राजस्थान के जालोर जिले के सुराणा गांव में एक टीचर की कथित पिटाई के बाद एक दलित स्टूडेंट इंद्र मेघवाल की मौत होने का मामला सामने आया था। इसके बाद राजस्थान में दलित भड़के हुए हैं। ये विवाद घटना के एक हफ्ते बाद भी पूरी तरह शांत नहीं हो सका है। इस घटना के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल अपने 3 विधायकों, 5 प्रधानों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ करीब 300 गाड़ियों के काफिले में घटनास्थल पर गए।
राजस्थान में दलित छात्र की मौत से आक्रोश, मीरा कुमार बोलीं- जाति व्यवस्था एक श्बीमारीश्, इसे मिटाने की जरूरत
हनुमान बेनीवाल ने इंद्र मेघवाल के परिवार के लोगों से मुलाकात के बाद जालोर कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया। बेनीवाल ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने, छात्र के परिजनों को 50 लाख रुपया मुआवजा और परिवार के एक बच्चे को सरकारी नौकरी देने की मांग की। बेनीवाल ने इस चेतावनी के साथ अपना धरना खत्म किया कि पीड़ित दलित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वो बड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत की सरकार मामले को दबाना चाहती है। जिससे उसके वोट बैंक पर कोई असर न हो।