आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड से अटैक, सीआरपीएफ जवान सहित दो घायल
नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों को अपना निशाना बनाया है। आतंकियों ने कश्मीर संभाग के श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान सहित दो लोग घायल हो गए हैं। यह हमला अली जान रोड, ईदगाह पर किया गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाको की घेराबंदी करने के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि यह लगातार तीसरे दिन आतंकियों का चौथा हमला है। इससे पहले कश्मीर संभाग में अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में शुक्रवार को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हमले की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल की टीमें मौके पर पहुंची और इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।
