उत्तराखण्डमुख्य समाचार

प्रमुख अभियन्ता ने किया जनपद की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण

देहरादून

प्रमुख अभियन्ता अय्याज अहमद ने आज जनपद की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कावंली रोड, चकराता रोड, राजपुर रोड सुभाष रोड, सहारनपुर रोड सहित कई सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर हो रहे गड्डों को भरने, नाधिकृत रैम्पो को तोड़ने, ड्रेन स्पॉट को चौड़ा एवं इंकलाईट लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए को स्थलीय निरीक्षण के दौरान दिए गए। हालांकि गांधी पार्क, सहारनपुर रोड, लैन्सडाउन चौक पर लोनिवि प्रान्तीय खण्ड द्वारा ईमलशन से बन रहे पैच कार्यों पर संतोष व्यक्त किया पैच कार्यों को निरन्तर रूप से बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता सीएम पाण्डे, अधि.अभि. डीसी नौटियाल, अधि. अभिरचना थपलियाल, सहायक अभि. मो. आमिर, अरूण भण्डारी, राजेन्द्र पाल एमएस नेगी,कनिष्ठ अभियन्ता मुश्ताक आलम, विनीत सैनी, पुष्पेन्द्र कुमार, अखिलेश, आदि उपस्थित रहे। (फोटो-30,31)