उत्तराखण्ड

रोडवेज बस की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, दो घायल

ऋषिकेश।

लच्छीवाला में मणिमाई मंदिर के पास रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में सवार दो लोग घायल हो गए। डोईवाला पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह सवारियों से भरी रोडवेज की बस पौड़ी जा रही थी। इसबीच मणिमाई मंदिर के पास रोडवेज बस ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र चौहान ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण बस चालक स्टेरिंग से नियंत्रण खो बैठा।