नगर निगम ने निकाली तिरंगा यात्रा
रुड़की।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर निगम की ओर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, सीओ विवेक कुमार ने झंडी दिखाकर संयुक्त रूप से किया। इस मौक पर मेयर गौरव गोयल ने कहा कि हम अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने पर ऐसा महोत्सव मना रहे हैं, जिसकी दुनिया में कहीं मिसाल नहीं मिलती। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने कहा कि तिरंगा यात्रा जहां हमें देश प्रेम का संदेश दे रही है, वहीं हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज प्रति सम्मान एवं आदर सिखा रही है। सीओ विवेक कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे देश को एकजुटता, शहीदों का सम्मान और अनुशासन का ऐसा पाठ पढ़ा रही है जो आने वाले वर्षों में इतिहास बन जाएगा। नगर निगम से शुरू हुई यह तिरंगा जागरूकता यात्रा सिविल लाइंस, मेन बाजार, जादूगर रोड, बीएसएम तिराहा, मेन बाजार, रामपुर मंडी आदि से होकर गुजरी। लोगों ने यात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, शायर पार्षद नितिन त्यागी, आशु अग्रवाल, डॉ.नवनीत शर्मा, अंकित चौधरी, बेबी खन्ना, चंद्रप्रकाश बाटा, पार्षद प्रतिनिधि जेपी शर्मा, सचिन कश्यप, रमेश जोशी, अजय प्रधान, बीएल अग्रवाल, अफजल मंगलौरी, अब्दुल कय्यूम आदि मौजूद रहे।
