चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
रुड़की।
पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरियापुर दयालपुर गांव निवासी सोयब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 9 अगस्त को छापुर गांव में आयोजित मेला देखने गया था। वहां पर किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोली प्लांट जाने वाले संपर्क मार्ग से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार, निवासी हल्लुमाजरा बताया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है।
