कश्मीरी पंडितों को नहीं मिला वेतन
जम्मू
प्रधानमंत्री पैकेज के तहत घाटी में नौकरी पाने वाले कश्मीरी पंडितों को 2 माह का वेतन नहीं मिला। कश्मीरी पंडित पिछले 91 दिन से धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे कश्मीरी पंडितों की मांग है सरकार उनकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। अतः उनका ट्रांसफर कश्मीर घाटी से जम्मू किया जाए। सरकार ने केवल 5 कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं। जिसके कारण कश्मीरी पंडित कर्मचारी धरने पर डटे हुए हैं। सरकार ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों का ट्रांसफर घाटी में ही सुरक्षित स्थानों पर किया है। हिंदुओं की हत्याओं का सिलसिला घाटी में नहीं रुक रहा है। जिसके कारण कश्मीरी पंडित कर्मचारी नवीन स्थान पर भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। धरना पर बैठे कर्मचारियों ने वहां जॉइनिंग नहीं दी है। जिसके कारण अब उन्हें वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। 2 माह का वेतन नहीं मिलने से कश्मीरी पंडित कर्मचारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
