आप के ट्वीट में अपना नाम घसीटे जाने पर एलजी नाराज केजरीवाल को लिखा पत्र
नई दिल्ली
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े विवाद में उनका नाम घसीटे जाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष नाराजगी जताई है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इसके बाद इन ट्वीट्स को हटा लिया गया है। उपराज्यपाल कार्यालय में सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल को लिखे पत्र में सक्सेना ने आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए दो श्श्बेहद शरारती, भ्रामक और अपमानजनक ट्वीटश्श् का हवाला दिया, जिन्हें बाद में हटा लिया गया था। आपश् के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह इस मुद्दे से अनजान थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व उपराज्यपाल के खिलाफ सबूत के साथ आरोप लगाए थे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की तस्वीर के साथ श्पूर्व एलजीश् के बजाय एलजी का इस्तेमाल जानबूझकर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने और लोगों को गुमराह करने के लिए किया गया था।ष् एलजी ने घटिया प्रचार पर आपत्ति जताते हुए इन ट्वीट्स को हटाने और माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने के बाद बाद में ट्वीट हटा दिए गए।
