201 चालकों को खाद्य सामग्री वितरित की
ऋषिकेश
परिवहन महासंघ ने हंस कल्चरल सेंटर के सहयोग से 201 चालकों को खाद्य सामग्री वितरित की। वक्ताओं ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
बुधवार को यात्रा बस स्टैंड में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड परिवहन महासंघ ने हंस कल्चरल सेंटर द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री की किट टैक्सी एवं जीप चालकों को वितरित की। मौके पर यातायत पर्यटन सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र मोला, टीजीएमओ के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सिंह बुंदेला, टैक्सी एवं मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, जीप कमांडर यूनियन के अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, डिलक्स टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग, मदन कोठारी, बीएस भंडारी, विक्रम भंडारी, हुकम पोखरियाल, मुकेश नेगी, बृजेश उनियाल, राकेश सेमवाल, आशुतोष तिवारी, विनोद भट्ट, दाताराम रतूड़ी आदि उपस्थित थे।
