स्थानीय प्रशासन और खुफिया तंत्र की लापरवाही जताया आक्रोश
श्रीनगर गढ़वाल
बदरीनाथ धाम में नमाज पढे जाने की घटना की विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष व गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए इसे स्थानीय प्रशासन और खुफिया तंत्र की लापरवाही बताया। नैथानी ने कहा कि बदरीनाथ धाम आस्था का केंद्र है। साथ ही चीन सीमा से लगा क्षेत्र है। वहां पर तैनात स्थानीय प्रशासन और खुफिया तंत्र को इस प्रकार की गतिविधि की जानकारी का न होना दुर्भाग्यपूर्ण और बड़ी लापरवाही है। उन्होंने शासन से इस दौरान बदरीनाथ धाम में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नैथानी ने कहा कि बदरीनाथ धाम में खुफिया तंत्र और पुलिस सुरक्षा फेल हो चुकी है। जिस कारण इस प्रकार की घटना हुई है। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है।
