उत्तराखण्ड

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

पौड़ी
उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड में किए जा रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में आज सतपुली नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी भी उतर आए। देवभूमि उत्तराखंड के सतपुली शाखा के अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने आज सतपुली चौराहे में प्रदर्शन कर मांगों के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा पूरे बाजार में भ्रमण कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन किया। सतपुली सफाई इकाई के महासचिव नरेश ने कहा कि संघ की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सतपुली इकाई द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया है द्य साथ ही उन्होंने कहा कि ठेके पर रखे गए सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है जिसमें परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल है द्य उन्होंने कहा प्रदेश की स्थानीय निकाय व अन्य विभागों में सफाई कर्मचारियों के स्थाई पदों की भर्ती शुरू की जाए आउटसोर्सिंग कर्मचारी को नियमित किया जाय द्य प्रदर्शन करने वालों में विकास कुमार अध्यक्ष, नरेश कुमार महासचिव, सुभाष कुमार प्रचार मंत्री, रजत कुमार, अनुज कुमार, सुनील, अनिल, अभिषेक, राकेश, जागेश आदि मौजूद रहे।