उत्तराखण्ड

फेरी बोट सेवा में विस्तार करने की मांग

नई टिहरी

टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर रैका पट्टी के ग्रामीणों ने बांध की झील से आवागमन करने के लिए लगाई गई फेरी बोट सेवा में विस्तार करने की मांग की है। ग्रामीण राहुल राणा ने पुनर्वास विभाग से फेरी बोट को कोटी कॉलोनी से गाडोलिया-कंगसाली के प्रत्येक दिन चार फेरी लगवाने हेतु पुनर्वास विभाग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फेरी बोट एक चक्कर सुबह नौ बजे तथा दूसरा चक्कर सांय पांच बजे लगा रही है। जिससे ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुंचने के लिये फेरी बोट का लंबा इंतजार करना पड़ता है। कहा प्रत्येक दिन फेरी बोट को कम-कम से चार चक्कर लगाने चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सके। मांग करने वालों में सौरव, मोहित चौहान, रणदीप रावत, सुरेन्द्र रावत आदि शामिल थे।