संघ प्रमुख भागवत ने अक्षय कुमार के साथ श्सम्राट पृथ्वीराजश् फिल्म देख बताया विश्व स्तरीय
नई दिल्ली
सनातन संस्कृति के हिमायती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म श्सम्राट पृथ्वीराजश् को दिल्ली के चाणक्यपुरी पीवीआर में देखी और कहा कि यह पहली बार है जब पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के संघर्ष को भारत में, भारतीय भाषा में और भारतीय दृष्टिकोण से लिखा गया है।
फिल्म को श्विश्व स्तरीयश् बताते हुए उन्होंने कहा, श्हमने पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के बारे में पढ़ा है। लेकिन यह दूसरों द्वारा लिखा गया था। यह पहली बार है जब हम इसे भारतीय दृष्टिकोण से देख रहे हैं। अब हम इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण से देख रहे हैं।श्
संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, कृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, भैयाजी जोशी, प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर और सह-प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारियों के लिए विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार भी मौजूद थे। भागवत ने कहा, श्भारत के सम्मान की रक्षा के लिए भारतीयों को उसी तरह एक साथ लड़ना होगा जैसे इस फिल्म में शक्तिशाली नायकों को दिखाया गया है।श् गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नई फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखी। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म देखी और कहा कि फिल्म महिलाओं के सम्मान और उन्हें सशक्त बनाने की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है। अमित शाह ने कहा, श्1947 में भारत स्वतंत्र हुआ और 2014 में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का युग शुरू हुआ। यह एक बार फिर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जहां हम कभी थे।श्
