देश

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को ईडी ने 31 मई को पूछताछ के लिए बुलाया

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया है। अब्दुल्ला को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। खास बात है कि इसके पहले ईडी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख की 12 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच के संबंध में नोटिस जारी किया था। खबर है कि ईडी करीब 94 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में अब्दुल्ल से पूछताछ करेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व सीएम को 31 मई को ईडी के श्रीनगर दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अब्दुल्ला ने दिसंबर 2020 में जारी हुए ईडी के आदेश को जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। ईडी ने आरोप लगाए थे कि अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के अध्यक्ष के तौर पर पद का श्दुरुपयोगश् किया था। अबदुल्ला ने 2001 से 2011 के बीच कई नियुक्तियां की, ताकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रायोजित रकम को हासिल किया जा सके। अब्दुल्ला ने कहा था कि ईडी की तरफ से अटैच की गई संपत्तियां कथित आपराधिक गतिविधियों से संबंधित नहीं हैं। उस दौरान उन्होंने मूल अधिकारों के हनन का आरोप लगाया था।