उत्तराखण्ड

केबल कारोबारी पर केस दर्ज

हरिद्वार

बिना अनुमति के चैनल दिखाने पर पुलिस ने डीसीएन केबल कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि कंपनी की अनुमति के बिना हरिद्वार में केबल कारोबारी ने चैनल को चलाया। पुलिस के मुताबिक अमरीक सिंह पुत्र सरदार बल्लम सिंह निवासी न्यू शापिंग सेंटर लुधियाना ने शिकायत कर बताया कि वह मीडिया साफ्ट लीगल सॉल्यूशन सर्विस में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनको चोरी से होने वाले सोनी चैनल के प्रसारण पर कार्रवाई करने के लिए कंपनी ने अधिकृत किया हुआ है। आरोप है कि हरिद्वार में उनको शिकायत मिली कि चोरी से सोनी चैनल का प्रसारण किया जा रहा है। शिकायत के बाद जब वह 3 जुलाई को पहुंचे तो उन्होंने देखा कि डीसीएन के केबल कारोबारी आलोक कुमार गुप्ता ने अपनी केबल में सोनी पल, सोनी वाह, और टेन 3 चैनल का प्रसारण करवा रखा है। आरोप है कि केबल कारोबारी के पास सोनी चैनलों को प्रासरित करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।