सेवा भारती की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
विकासनगर
सेवा भारती जिला विकासनगर की बैठक रविवार को शिव मंदिर सेलाकुई में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही समाज में हर जरूरतमंद की सेवा करने का निर्णय लिया। इसके लिए सेवा भारती के स्वयं सेवक हर दिन गांवों में भ्रमण कर सेवा कार्य करेंगे। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष रविंद्र रमोला ने कहा कि मातृ मंडल का प्रशिक्षण शिवर पांच जून से 12 जून तक रामतीर्थ मिशन राजपुर रोड में संपन्न होगा। बाल संस्कार केंद्र, स्वावलंबन केंद्र और कौशल विकास केंद्रों के शिक्षकों का प्रशिक्षण वर्ग 14 मई से 16 मई तक संपन्न किया जाएगा। इसके साथ ही बाल संस्कार केंद्रों में वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा। संगठन मंत्री देवराज ने कहा कि संगठन की शक्ति से सभी कार्य आसान हो जाते हैं। सामाजिक सदभाव के साथ किए गए सेवा कार्य से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। कहा कि सभी स्वयं सेवकों को प्रत्येक गांव, कस्बे में जाकर हर जरूरतमंद की सेवा करने का संकल्प लेना होगा। इससे संगठन का विस्तार भी होता है। इस दौरान किरन पंवार, प्रवीण अग्रवाल, सुनील पालीवाल, सायरी गैरोला, सुभाष चौहान, नरेंद्र, सुनील, दिनेश गैरोला, अनिल हटवाल, नरेश कुमार, मुकेश नेगी, आत्माराम पंत, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
