उत्तराखण्ड

कलियर में बिजली कटौती बंद करने की मांग 

रुड़की

रमजान के महीने में कलियर और आसपास के क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती व बार बार ट्रिपिंग के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक हाजी फुरकान अहमद और सभासदों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मिलकर अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की। पिरान कलियर व आसपास के देहात क्षेत्र में गर्मी और उमस के चलते रमजान के महीने में बार-बार हो रही बिजली ट्रिपिंग व अघोषित बिजली कटौती के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजेदारों को शहरी और नमाज़ में बिजली न आने से दिक्कत उठानी पड़ रही है। सभासद नाजिम त्यागी, इस्तिकार अली, परवेज मालिक, जमील ,प्रमोद प्रताप, सुसील, रवि, राजेश, हासिम, आमिल, नूरा, मनोज, सुधीर, पिंटू, तालिब, इरशाद आदि का कहना है कि रमजान के महीने में कई कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मिलकर बिजली कटौती बंद करने की मांग की। अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल का कहना है कि बिजली कटौती को कम करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है।