उत्तराखण्ड

गोर्खाली सुधार सभा ने किया समाजसेवी कमल खड़का को सम्मानित

 

हरिद्वार

हरिद्वार के प्रमुख समाजसेवी गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का को समाजसेवा में उनके योगदान के लिए गोर्खाली सुधार सभा ने प्रतीत चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष पदम सिंह थापा व महासचिव गोपाल क्षेत्री ने कहा कि गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का गरीब कन्याओं के विवाह, निर्धन छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए मदद, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय लोगों की मदद कर समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। इससे अन्य संस्थाओं व आम लोगों को भी समाज सेवा की प्रेरणा मिल रही है। गोर्खाली सुधार सभा का आभार व्यक्त करते हुए कमल खड़का ने कहा कि इससे समाजसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गरीब जरूरतमंदों की मदद तथा अभावों के चलते शिक्षा से वंचित लोगों की मदद के लिए सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए। समाजसेवी लक्ष्मण ओझा व लोकनाथ सुवेदी ने कमल खड़का को सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे कमल खड़का द्वारा किए जा रहे सभी प्रेरणा दे रहे हैं।