Uncategorized

धर्मावाला सहारनपुर रेलवे लाइन बिछाने की मांग की

विकासनगर

पछुवादून से दिल्ली की दूरी कम तय करने के लिए मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने टिहरी की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह से धर्मावाला सहारनपुर रेलवे लाइन बिछाने के लिए सदन में प्रस्ताव रखे जाने की मांग की है।
मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अभी पछुवादून के लोगों को दिल्ली जाने के लिए देहरादून से हरिद्वार होकर जाने वाली लाइन से दिल्ली जाना पड़ता है। कहा कि धर्मावाला से बाईपास सहारनपुर तक रेलवे लाइन बनने से दिल्ली की दूरी कम होगी। जिससे पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक के कास्तकार अपने उत्पादों को दिल्ली सहित विभिन्न बाहरी प्रदेशों को आसानी से भेज सकते हैं। जिससे किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम मिलने के साथ ही बाजार भी आसानी से उपलब्ध होंगे। कहा कि सरकार ने सड़क मार्ग आसन नदी के साथ साथ प्रेम नगर से वाया धर्मावाला, पांवटा तक सड़क प्रस्तावित किया है। कहा कि इसी के समानांतर या ऊपर नीचे रेल लाइन आ सकने की प्रबल संभावना देहरादून से धर्मावाला तक है। वर्तमान में आगे सहारनपुर तक रेल मार्ग जुड़ने से गंगोत्री यमनोत्री धाम की यात्रा भी सुगम हो सकेगी।