उत्तराखण्ड

कालोनी वासियों ने किया विधायक आदेश चौहान का स्वागत

हरिद्वार

रानीपुर सीट से लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधायक आदेश चौहान का नेहरू कालोनी, शिव गंगा कालोनी, बद्रीशपुरम कालोनीवासियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन  किया। कालोनी के लोगों ने विधायक आदेश चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भगवत गीता भेंट की। इस दौरान शिवालिकनगर नगर पालिका वार्ड 13 के सभासद सिंहपाल सिंह सैनी, मनोनीत सभासद विपिन चौहान, बहादराबाद मंडल अध्यक्ष चमन चौहान, सुधांशु शेखर, हरीश तिवारी, अनिल राठी आदि ने कालोनीवासियों की और से स्वागत करते हुुए कहा कि जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहने वाले विधायक आदेश चौहान के विकास कार्यो से प्रभावित क्षेत्र की जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। आदेश चौहान आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जनता का आभार व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि चुनाव में जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है। वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। पूरे विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना तथा लोगों की समस्याओं को दूर करना ही उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर सुधांशु शेखर राय, संजय चौहान, पदम राजपूत, अर्जुन रावत, अजय वर्मा, अजीत कुशवाहा, बिट्टू चौहान, मीठा लाल, संतोष यादव, प्रमोद यादव, राम धीरज, सरवन, देवेंद्र कुमार, दिलीप झा, केशव चौहान, विकास, देवेंद्र थापा, मिंटू मंगोलिया, कुलदीप चौधरी, कोठियाल फौजी, वरुण शुक्ला, संजीव पांडे तथा मातृशक्ति आदि उपस्थित रहे।