उत्तराखण्ड

पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशबू, निर्मला रहे अव्वल

विकासनगर

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दातनू में नशा एवं तंबाकू मुक्त उत्तराखंड विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यशाला की संयोजक अर्चना खत्री ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नशे के सेवन से परिवार के साथ ही समाज भी खोखला हो जाता है। जिस समाज में नशे की प्रवृत्ति अधिक होती है, वहां अपराध भी अधिक होते हैं। नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत जूनियर वर्ग में राखी, प्रथम, खुशबू द्वितीय, लकी वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में निर्मला प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अंकित, तनीषा, आंचल वर्मा, कविता, स्वाति, आदित्य चौहान, कनिका, आर्यन, आदर्श, रोशन, नीलम, प्रियंका, शानू को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव काला, हेमंत कठैत, प्रभा लांभा आदि मौजूद रहे।