पति ने की धारदार हथियार से पत्नी और सास की हत्या
जसपुर
जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौहल्ला नत्था सिंह में पति ने पत्नी और सास की हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे कि जसपुर के महोल्ला नत्था सिंह निवासी सोनू ने अपनी पत्नी निशू 35 वर्ष ओर अपनी सास जयंती 55 वर्ष की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं मृतक की बहन ने बताया कि सोनू का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ दिन पहले एक लडकी को घर में पकड़ा गया था जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। शनिवार रात सोनू जबरदस्ती अपनी सास ओर लड़की को लेकर आया और देर रात इस घटना को अंजाम दिया। वहीं अपर पुलिस अधिक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी इन्होंने अपनी पत्नी ओर सास की हत्या की है। सोनू ने अपनी बहन को अमरोहा में फोन करके बताया था कि मैंने अपनी पत्नी को और सास को मार दिया है उसके बाद वो मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सोनू का प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था जिसके चलते इनमें विवाद रहता था। शनिवार को सोनू की शादी टांडा अफजल हुई थी वहीं से रात ये अपनी सास को लेकर आया और रात में कुछ विवाद हुआ और इस घटना को अंजाम दिया। धारदार हत्यार से सर पर कमर पर कई वार किए गए। उन्होंने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
